शिक्षा मंत्री माननीय श्री मदन जी दिलावर ने दीप प्रज्जवलन कर किया जीसा शिविर का शुभारम्भ किया

JeeSa Camp organised by Sukhad Jeevan Sansthan Chittorgarh

सुखद जीवन संस्थान चित्तौड़गढ़ द्वारा माह के अंतिम रविवार दिनांक 28-12-2025 को जीसा शिविर का आयोजन किया गया जिसका राजस्थान के शिक्षा मंत्री माननीय श्री मदन जी दिलावर ने दीप प्रज्जवलन कर किया जीसा शिविर का शुभारम्भ किया |

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि माननीय सांसद महोदय श्री सी पी जोशी, चित्तौड़गढ़ विधायक श्री चंद्रभान सिंह जी आक्या तथा संस्थान के निदेशक डॉ सुशीला लड्डा, श्री भरत माहेश्वरी, श्री संजय तिवारी उपस्थित रहें |

शिक्षा मंत्री माननीय श्री मदन जी दिलावर ने अपने उदबोधन में बताया कि जीवन को सुधारने का अद्भुत कार्य संस्थान कर रहा है, जिसका आधार तंत्र मन्त्र नही होकर पूर्णतया वैज्ञानिक है, बोद्धिक आधार पर यह संस्थान निरंतर कार्य कर रहा है, इससे अवश्य जुड़ना चाहिए |
विशिष्ट अतिथि माननीय सांसद महोदय श्री सी पी जोशी ने अपने उदबोधन में बताया कि गुरुदेव के मार्ग दर्शन से मुझे, विधायक जी को और अनेक लोगो को जीवन में सही दिशा प्राप्त हुई है |
माननीय विधायक महोदय चित्तौड़गढ़ श्री चंद्रभान सिंह जी आक्या ने संस्थान की थेरेपी सम्बंधित स्वयं की अनुभूति बताते हुए जीवन में होने वाले सकारात्मक परिवर्तन के लिए गुरुदेव एवं संस्थान को धन्यवाद दिया |

इस जीसा शिविर में राजस्थान सहित अन्य राज्यों के अलग-अलग शहरों के 150 व्यक्तियों ने भाग लिया |

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Sukhad Jeevan Sansthan - A Mission of Happiness होम JeeSa Therapy By Happiness Guru Sthita Pragyanand Ji जीसा थेरेपी Happiness Guru Sthita Pragyanand Ji गुरुदेव Happiness Guru Sthita Pragyanand Ji Video वीडियो